रा.इ.कॉ मथकुड़ी सैण


विद्यालय एक ऐसा स्थान है, जहाँ जाकर मानव शिक्षा प्राप्त करता है| सुशिक्षित मानव आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त करता है और समाज में एक विशेष पद का भागीदार बनता है| "रा० इ० कॉ० मथकुड़ी सैण, टिहरी गढ़वाल" भी इन्ही स्थानों में से एक है| प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय में कई विद्यार्थी प्रवेश करते हैं और अपने सफल और उज्वल भविष्य की कामना के पथ पर अपने कदम बढ़ाते हैं| पिछले कुछ वर्षों में विद्यालय ने खेल-कूद के क्षेत्र में काफी प्रगति की है| समय के साथ-साथ विद्यालय ने स्वयं को नए परिवेश में ढाला है| विद्यालय में SCIENCE & ARTS के बीच चुनाव करने का विद्यार्थियों के पास विकल्प है| विद्यार्थियों को उनकी उप्लब्धियों के अनुसार पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया जाता है|यह विद्यालय हमेशा से ही एक अच्छा विद्यालय रहा है| विद्यालय की प्रगति में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है| विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों ने विद्यालय प्राशासन को सुचारु रूप से संचालित किया है और वर्तमान में भी संचालित कर रहे हैं| अध्यापकों और विद्यार्थियों के मैत्रीपूर्ण संबंधों ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के बीच नज़दीकियों को बढ़ाया है जिस कारण विद्यार्थी खुलकर अपनी समस्याओं को अध्यापकों के साथ साझा करते हैं|
अति उत्तम
ReplyDelete